ई-रिक्शा बैटरी चोरी का खुलासा: 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की दोनों बैटरियां बरामद
खमतराई थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी का सामान खरीदने वाले दो आरोपी भी गिरफ्तार
रायपुर।ऐश्वर्य उपाध्याय
राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा बैटरी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दोनों बैटरियां, जिनकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई गई है, बरामद कर ली गई हैं।
पुलिस के अनुसार, भनपुरी निवासी राजू सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 जून की रात उनके घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा से अज्ञात चोर दो बैटरियां निकालकर ले गए। मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गोंदवारा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से मुख्य आरोपी राय सिंह उर्फ प्रकाश को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए दोनों बैटरियां अलग-अलग व्यक्तियों को बेचने की जानकारी दी।
इसके बाद पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले दीपक उर्फ दीपू और किशुन उर्फ किशन को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की दोनों बैटरियां बरामद कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
संक्षेप में
- ई-रिक्शा से दो बैटरियां चोरी हुई थीं।
- पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- चोरी की दोनों बैटरियां बरामद।
- सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
- https://youtube.com/shorts/PddOsSXZXL4?si=yDKQgLj4Uqx-VIai
