तेलीबांधा के Lavender Spa पर सेक्स रैकेट संचालित होने का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
![]()
रायपुर।
राजधानी रायपुर के तेलीबंदा स्थित VIP रोड पर संचालित एक स्पा सेंटर को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि स्पा में आए ग्राहकों से कथित तौर पर जबरन पैसे वसूले गए, जबकि उन्हें न तो हेयर स्पा और न ही सामान्य स्पा की सुविधा दी गई। विरोध करने पर पैसे लौटाने से इनकार करने और मारपीट किए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि पूरा विवाद VIP रोड स्थित सैफरन होटल की पहली मंजिल पर संचालित लेवेंडर स्पा से जुड़ा है। आरोप है कि ग्राहक द्वारा सेवा नहीं मिलने की शिकायत करने और पैसे वापस मांगने पर कर्मचारियों ने रिफंड देने से साफ इनकार कर दिया।
“धमतरी निवासी डॉ. सत्यजीत साहू, जिन्हें Lavender Spa का संचालक/मालिक बताया जाता है।”
वीडियो बनाने पर मारपीट का आरोप
आरोप है कि जब ग्राहक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया तो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसे रोकने की कोशिश की और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। वीडियो बंद करने पर पैसे वापस करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन शिकायतकर्ता का दावा है कि बाद में भी उसे राशि वापस नहीं मिली।
अनैतिक गतिविधियों के भी गंभीर आरोप
वायरल वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि स्पा सेंटर में कथित रूप से अनैतिक गतिविधियों की पेशकश की जा रही थी। वीडियो में महिला की आवाज स्पष्ट सुनाई नहीं देती, लेकिन वीडियो बना रहा व्यक्ति कथित तौर पर बातचीत को दोहराते हुए अलग-अलग अवैध सेवाओं और उनके लिए मांगी जा रही रकम का जिक्र करता दिखाई देता है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।
पुलिस जांच के बाद ही साफ होगी सच्चाई
यदि वीडियो और लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो मामला केवल उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अनैतिक गतिविधियों और अन्य गंभीर कानूनी पहलुओं की भी जांच का विषय बन सकता है। हालांकि, फिलहाल इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित हो रही है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

रायपुर।