रायपुर में देर रात तेज आवाज में साउंड बजाना पड़ा महंगा, पुलिस ने जब्त किए एम्पलीफायर और साउंड बॉक्स
रायपुर के जोरा इलाके में देर रात तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने वाले संचालक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला जोरा स्थित शिव मंदिर के पास का है, जहां रात्रि में सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 10 मई 2026 की रात करीब 12:45 बजे पवन एसआरएस साउंड सिस्टम के संचालक द्वारा उच्च ध्वनि स्तर में साउंड सिस्टम चलाया जा रहा था, जो माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया।
मौके पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 03 नग एम्पलीफायर और 02 नग साउंड बॉक्स जब्त किए। मामले में आरोपी युवराज यादव पिता कांता यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी बजरंग चौक के पास लाभांडी के खिलाफ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 4, 5 एवं 15 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध इस्तगाशा क्रमांक 03/26 तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
यह कार्रवाई तैलीबांधा थाना पुलिस द्वारा की गई।
