Wed. Nov 11th, 2026

शराब भट्ठी में मनमानी वसूली? साहब ने कहा है ओवररेट ‘ऊपर से आदेश hai कहकर ग्राहकों से ज्यादा वसू

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित भट्ठी पुलिस लाइन में शराब की बिक्री को लेकर ओवररेटिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां ग्राहकों से निर्धारित कीमत से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जब इस संबंध में भट्ठी के सेल्समैन से सवाल किया गया, तो उसने कथित तौर पर कहा कि “हमें ऊपर से आदेश है, हमारे साहब ने बोला है कि ओवररेट में बेचो, दिवाली है।”

सेल्समैन के इस कथित बयान ने शराब बिक्री की व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि वास्तव में ऊपर से ऐसे निर्देश दिए गए हैं, तो यह जांच का विषय है कि आखिर किसके आदेश पर ग्राहकों से निर्धारित कीमत से अधिक राशि ली जा रही है।

दिवाली जैसे त्योहार के दौरान जहां लोग खरीदारी में व्यस्त हैं, वहीं इस तरह की कथित ओवररेटिंग आम ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती है।

अब सवाल यह है कि क्या टिकरापारा पुलिस लाइन स्थित भट्ठी में ओवररेटिंग की जा रही है? क्या संबंधित अधिकारियों की जानकारी में यह सब हो रहा है? और क्या जिम्मेदार विभाग इस मामले में जांच कर कार्रवाई करेगा?

फिलहाल संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author