श्रीमती अनिता उपाध्याय का निधन, शोक की लहर
काफी समय से अस्वस्थ थीं, 3 जुलाई की शाम को ली अंतिम सांस; 4 जुलाई को वाराणसी में हुआ अंतिम संस्कार।
अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि श्रीमती अनिता उपाध्याय (59 वर्ष), धर्मपत्नी श्री महेश उपाध्याय, का 3 जुलाई की शाम को काफी समय से अस्वस्थ रहने के बाद निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है।
श्रीमती उपाध्याय एक समर्पित गृहिणी थीं। वे अपने सादगीपूर्ण जीवन, मिलनसार स्वभाव और पारिवारिक मूल्यों के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।
परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 4 जुलाई को वाराणसी में संपन्न किया गया!!
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
